13 वर्षीय बच्ची की दुर्घटना के बाद हरकत में पुलिस, शनि बाजार रोड का किया निरीक्षण

Spread the love

हल्द्वानी। शनि बाजार रोड पर 13 वर्षीय बच्ची के सड़क दुर्घटना में घायल होने की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया है। दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और क्षेत्र में यातायात सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अमित सैनी, बनभूलपुरा कोतवाल दिनेश फर्त्याल तथा यातायात निरीक्षक भूपेश पांडे ने संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की स्थिति, यातायात दबाव, पैदल यात्रियों की आवाजाही तथा दुर्घटना के संभावित कारणों का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों पर चर्चा की ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *