हल्द्वानी नगर निगम की नई पहल: दगड़ू बैणी सेना की तैनाती

हल्द्वानी। नगर निगम ने एक नई पहल करते हुए हाल ही में निगम में शामिल नए वार्डों में तह बाजारी शुल्क वसूलने के लिए “दगड़ू बैणी सेना” का गठन किया है। नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त के अनुसार, यह विशेष टीम न केवल तह बाजारी शुल्क वसूलने का कार्य करेगी, बल्कि जन जागरूकता अभियान भी चलाएगी। इस अभियान के तहत सेना केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान करेगी और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी।

हल्द्वानी नगर निगम की नई पहल: दगड़ू बैणी सेना की तैनाती

इसके अतिरिक्त, दगड़ू बैणी सेना नए वार्डों में असामाजिक गतिविधियों पर भी नजर रखेगी, जिससे क्षेत्र में शांति और सुव्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

IAS विशाल मिश्रा
नगर आयुक्त