एसएसपी ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले

हरिद्वार: एसएसपी द्वारा 10 उपनिरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इसके तहत निम्नलिखित अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है:

  1. उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह को थाना खानपुर से थाना कनखल में स्थानांतरित किया गया।
  2. उपनिरीक्षक भजराम चौहान को थाना कनखल से थाना खानपुर भेजा गया।
  3. उपनिरीक्षक मंसूर अली को पुलिस लाइन हरिद्वार से कोतवाली रुड़की में स्थानांतरित किया गया।
  4. उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन को पुलिस लाइन हरिद्वार से कोतवाली मंगलौर भेजा गया।
  5. उपनिरीक्षक सोहन सिंह को पुलिस लाइन हरिद्वार से कोतवाली गंगनहर में तैनात किया गया।
  6. उपनिरीक्षक मंजुल रावत को पुलिस लाइन हरिद्वार से कोतवाली रानीपुर में स्थानांतरित किया गया।
  7. उप निरीक्षक पूनम प्रजापति को पुलिस लाइन हरिद्वार से थाना झबरेड़ा भेजा गया।
  8. अपर उपनिरीक्षक प्रताप शर्मा को पुलिस लाइन हरिद्वार से कोतवाली ज्वालापुर में भेजा गया।
  9. अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार सोनी को थाना कनखल से थाना बुग्गावाला भेजा गया।
  10. अपर उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह को थाना बुग्गावाला से थाना कनखल में स्थानांतरित किया गया।
एसएसपी ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले