हल्द्वानी नगर निगम द्वारा गौशाला निर्माण और गो ग्रास के लिए जन जागरूकता अभियान

हल्द्वानी। नगर निगम ने नगर आयुक्त IAS विशाल मिश्रा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पहल की है। निगम द्वारा गौशाला के निर्माण और गो ग्रास के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए है, जो अपने व अपने पूर्वजों के नाम से गौशाला निर्माण या गो ग्रास में योगदान करना चाहते हैं और पुण्य कमाना चाहते हैं।

हल्द्वानी नगर निगम द्वारा गौशाला निर्माण और गो ग्रास के लिए जन जागरूकता अभियान

नगर आयुक्त ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस कार्य में रुचि रखता है, तो वह नगर निगम से संपर्क कर सकता है। यह पहल न केवल गोवंश की रक्षा करेगी, बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलाएगी। नगर निगम का यह प्रयास स्थानीय समुदाय को जोड़ने और गौसेवा के महत्व को समझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हल्द्वानी नगर निगम द्वारा गौशाला निर्माण और गो ग्रास के लिए जन जागरूकता अभियान
IAS विशाल मिश्रा,
नगर आयुक्त