कुमाऊं में शुरू हुआ घर-घर भवन सर्वे, कमिश्नर दीपक रावत की जनता से बड़ी अपील

Spread the love

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में भवनों के सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। कुमाऊं कमिश्नर Deepak Rawat ने क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए कहा है कि इस सर्वे के तहत अधिकृत एन्यूमरेटर (Enumerators) घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे और लोगों से कुछ सवाल भी पूछेंगे।

कमिश्नर ने बताया कि सर्वे प्रक्रिया के दौरान टीम मकानों पर नंबर लिख सकती है या कोई निशान भी लगा सकती है। यह पूरी तरह सरकारी प्रक्रिया का हिस्सा है, इसलिए नागरिक इसका विरोध न करें और सर्वे टीम को सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोग सर्वे टीम के सदस्यों का सरकारी पहचान पत्र (आई-कार्ड) अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या भ्रम की स्थिति से बचा जा सके।

कमिश्नर दीपक रावत ने स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति को सर्वे, सेंसेक्स/रेटिंग अथवा इससे जुड़े किसी भी विषय में जानकारी चाहिए या कोई प्रश्न हो, तो वह टोल फ्री नंबर 1855 पर संपर्क कर सकता है। यह हेल्पलाइन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगी।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस सर्वे में बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रशासन का सहयोग करते हुए इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाएं। प्रशासन ने भी इसे जनहित से जुड़ा अभियान बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

दीपक रावत
कुमाऊं कमिश्नर


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *