हल्द्वानी/नई दिल्ली। हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। 25 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में आयोजित सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में चंदन हॉस्पिटल को “Best Emerging Multi Super-speciality Hospital of the Year” के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
यह सम्मान चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा चंदन हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार अस्पताल द्वारा मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली, उन्नत और मरीज-केंद्रित सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दिया गया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह सम्मान चंदन हॉस्पिटल की लगातार प्रगति, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, नैदानिक उत्कृष्टता और सेवा भावना की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।
समारोह में सरकार, सशस्त्र बलों और फिल्म जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। इस दौरान परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, मंगेश नाइक, दलवीर सिंह अहलावत और आईपीएस शाहिदा परवीन समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
वहीं फिल्म जगत से राणा दग्गुबाती, हेमा मालिनी, जया प्रदा, राजपाल यादव, रंजीत, कैलाश खेर और दलेर मेहंदी जैसे दिग्गज कलाकार भी समारोह में उपस्थित रहे।
चंदन हॉस्पिटल को मिला यह सम्मान न केवल संस्थान की उपलब्धि है, बल्कि हल्द्वानी और उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने इसे पूरी टीम की मेहनत, मरीजों के विश्वास और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।
