रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (कक्षा 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षाओं के लिए परीक्षा फल सुधार परीक्षा (प्रथम) वर्ष 2026 तथा परीक्षा फल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2025 के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, परीक्षार्थियों को सुधार परीक्षा हेतु आवेदन पत्र एवं शुल्क विद्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- विद्यालय में आवेदन पत्र एवं शुल्क जमा करने की तिथि:
08 मई 2026 से 20 मई 2026 प्रातः 11:00 बजे तक - विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि:
08 मई 2026 से 24 मई 2026 रात्रि 11:59 बजे तक
परिषद ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
साथ ही सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जनपदों में इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं सुधार परीक्षा का लाभ उठा सकें।
