नैनीताल से लौटते समय बड़ा हादसा: कालाढूंगी-नैनीताल बैंड पर टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

Spread the love

कालाढूंगी/नैनीताल। नैनीताल से वापस लौट रहे पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर संख्या- UP15 FT-6795 कालाढूंगी-नैनीताल बैंड के पास दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 29 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों के हताहत होने की पुष्टि हुई है।

सूत्रों के हवाले से धमोला निवासी अजहर अंसारी ने बताया कि दुर्घटना का प्रमुख कारण वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में सवार अधिकांश लोग मेरठ (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे, जो नैनीताल घूमने आए थे और वापस लौट रहे थे तथा घायलों मे बच्चे भी शामिल है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *