पिथौरागढ़ पुलिस की अनोखी पहल: कूड़ा गाड़ियों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र, साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता अभियान

Spread the love

पिथौरागढ़: साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अनोखी और प्रभावी पहल की शुरुआत की है। पुलिस ने जनता को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम की कूड़ा गाड़ियों एवं मॉल को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है।

इस अभियान के तहत कूड़ा गाड़ियों एवं मॉल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से लगातार साइबर ठगी से बचाव, सावधानियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जा रही है। यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कूड़ा गाड़ियां शहर के हर मोहल्ले, गली और बाजार तक पहुंचती हैं, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंच रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर अपराधी आम लोगों को फोन कॉल, मैसेज, फर्जी लिंक और ओटीपी के जरिए ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे में आम जनता, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को जागरूक करना बेहद जरूरी है। कूड़ा गाड़ियों कूड़ा गाड़ियों एवं मॉल के माध्यम से यह संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पिथौरागढ़ पुलिस का यह अभिनव प्रयास सोशल मीडिया और आम जनता के बीच काफी सराहनीय बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य साइबर ठगी को पूरी तरह से रोकना और एक सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *