
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने 36 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जारी तबादला सूची में पुरुष एवं महिला उपनिरीक्षक (एसआई) शामिल हैं। एसएसपी के आदेश के बाद जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।



