चन्दन हॉस्पिटल हल्द्वानी को मिली 5 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएँ, गुणवत्ता और मरीज सुरक्षा में नया कीर्तिमान

Spread the love

हल्द्वानी। चन्दन हॉस्पिटल, हल्द्वानी ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की सुरक्षा और नैतिक चिकित्सा पद्धतियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाँच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएँ और प्रमाणन प्राप्त किए हैं। यह उपलब्धि न केवल अस्पताल बल्कि पूरे कुमाऊँ और उत्तराखंड क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

अस्पताल को एनएबीएच (NABH) एक्रेडिटेशन, एनएबीएल (NABL) एक्रेडिटेशन, क्यूएआई (QAI) द्वारा डायलिसिस एक्रेडिटेशन, सीएएचओ (CAHO) द्वारा सीएसएसडी सर्टिफिकेशन तथा एनएबीएच इमरजेंसी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। ये सभी मान्यताएँ अस्पताल में मरीजों की देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, क्लिनिकल प्रोटोकॉल, आपातकालीन सेवाओं की तैयारी, प्रयोगशाला गुणवत्ता और समग्र प्रशासनिक व्यवस्थाओं में उच्चतम मानकों के पालन को दर्शाती हैं।

अस्पताल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे संस्थान के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अस्पताल हमेशा सुरक्षित, किफायती और एविडेंस-बेस्ड स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी दिशा में कार्य करता रहेगा।

इस उपलब्धि का सबसे बड़ा लाभ मरीजों को मिलेगा, क्योंकि मान्यता प्राप्त संस्थानों में पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होती हैं। प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा उपचार, संक्रमण नियंत्रण के कड़े मानक और मरीजों के अधिकारों का पूरा ध्यान रखा जाता है।

अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियनों, क्वालिटी विभाग, संक्रमण नियंत्रण टीम और सभी कर्मचारियों के समर्पण और टीमवर्क की सराहना की है। चन्दन हॉस्पिटल लगातार आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और मरीज-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत कर रहा है, जिससे वह उत्तराखंड और आसपास के राज्यों में एक भरोसेमंद स्वास्थ्य संस्थान के रूप में अपनी पहचान और मजबूत कर रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *