हल्द्वानी। जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और एसडीएम प्रमोद कुमार ने शहर के कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया।
प्रशासन ने साफ किया कि जनपद नैनीताल में कुल 99 पेट्रोल पंप संचालित हैं और किसी भी स्थान पर ईंधन की कमी नहीं है। अधिकारियों के अनुसार जिले में सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
प्रशासन लगातार Hindustan Petroleum, Bharat Petroleum समेत अन्य तेल कंपनियों और डीलरों के साथ समन्वय बनाए हुए है ताकि ईंधन आपूर्ति बाधित न हो।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।
सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
अध्यक्ष पेट्रोल पंप एसोसिएशन
