तर्पण पर कांग्रेस की टिप्पणी अशोभनीय, जनता चुनाव में देगी जवाब: राजेश शुक्ला

Spread the love

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने हल्द्वानी स्थित भाजपा संभाग कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता के तर्पण को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई टिप्पणी अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समय-समय पर सनातन पर अशोभनीय टिप्पणी करती रहती है और वर्ग विशेष को खुश करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करती दिखाई देती है।

शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के अंदर भी यह चर्चा है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता अधिक है। इस कारण व्यक्तिगत टिप्पणी कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि इसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता वोट के रूप में देगी और भारतीय जनता पार्टी को अपना मत देकर कांग्रेस की इस राजनीति को खारिज करेगी।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सनातन परंपरा और पितृ तर्पण श्रद्धा का विषय है, इसे राजनीतिक बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *