चार्ज लेते ही एक्शन में डॉ. अजय आर्यवार्डों का दौरा, बोले—शिकायत नहीं मिलनी चाहिए!

Spread the love

हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के प्रिंसिपल एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय आर्य ने जिम्मेदारी संभालते ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। चार्ज लेने के बाद डॉ. अजय आर्य ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों का हाल-चाल जाना और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने वार्ड में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों से स्पष्ट कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और अस्पताल में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

गौरतलब है कि डॉ. अजय आर्य पूर्व में भी डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे में उनके अनुभव और कार्यशैली से अस्पताल में व्यवस्थाओं के और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

डॉ अजय आर्य के द्वारा बताया गया कि सोमवार और शुक्रवार को बाल रोग विभाग में अपनी ओपीडीपी करेंगे।



Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *