दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों में बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और तोड़फोड़ के मामले में नैनीताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना 23 सितंबर 2026 की देर रात की है, जब छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के दौरान कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि इस दौरान सामान लेने आए ग्राहकों और सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के साथ भी मारपीट की गई।

मामले में दुकान संचालक बिपिन चंद्र जोशी, निवासी जगदंबा नगर, भोटिया पड़ाव की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR संख्या 327/2026 दर्ज की गई। पुलिस ने धारा 115(2), 191(1), 224(2) और 333 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए घटना में प्रकाश में आए आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदित्य सिंह रावत उर्फ एएस ठाकुर निवासी त्रिलोक नगर, लालडांट, मुखानी, कवि नेगी निवासी मोती निवास, भोटिया पड़ाव, कार्तिक नागिला निवासी गोरापड़ाव और ईशान शर्मा निवासी तीनपानी, शक्तिनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध धारा 172 के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई तथा धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कराया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृपाल सिंह, चौकी भोटिया पड़ाव, कांस्टेबल विजय भारद्वाज, कांस्टेबल मुकेश सिंह और कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *