STF का बड़ा एक्शन: 5 किलो से ज्यादा चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 लाख

Spread the love

काठगोदाम। उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) कुमाऊं टीम को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में और पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ के निर्देशों के क्रम में की गई कार्रवाई में थाना काठगोदाम क्षेत्र से दो अभियुक्तों को 5 किलो 2 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसटीएफ टीम ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर स्थानीय काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रवीण आर्य निवासी दमुआढुंगा, काठगोदाम और बलवंत सिंह निवासी पंचायत घर हल्द्वानी, मूल निवासी बागेश्वर शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर लाते थे और उसे नैनीताल व ऊधमसिंहनगर क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। एसटीएफ अब आरोपियों के नेटवर्क और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज की जांच में जुटी हुई है।

कार्रवाई में एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स टीम के निरीक्षक पावन स्वरुप, एसआई विनोद चंद्र जोशी, आरक्षी वीरेंद्र चौहान और आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे। वहीं थाना काठगोदाम पुलिस की ओर से एसओ विमल मिश्रा, एसआई दिलीप सिंह, आरक्षी प्रमोद कुमार और आरक्षी कारज सिंह ने कार्रवाई में सहयोग किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *