हल्द्वानी में “बाइट एंड डिलाइट” बेकर्स एंड कैफे का शुभारंभ

Spread the love

हल्द्वानी। जवाहर नगर क्षेत्र में फरमान अली और अरीब अली द्वारा “बाइट एंड डिलाइट” नाम से नए बेकर्स एंड कैफे का शुभारंभ किया गया। कैफे का उद्घाटन परिवार की बुजुर्ग सदस्य चांद बी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर परिवार के सदस्य, मित्रगण और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान सभी ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं। संचालकों ने बताया कि “बाइट एंड डिलाइट” में ग्राहकों को ताजे बेकरी उत्पाद, केक, स्नैक्स और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कैफे का उद्देश्य लोगों को बेहतर गुणवत्ता और स्वाद के साथ एक अच्छा माहौल उपलब्ध कराना है। उद्घाटन के मौके पर आए लोगों ने कैफे की सजावट और व्यवस्थाओं की सराहना की।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *