सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में डॉ. अजय आर्य की ओपीडी शुरू, बाल रोग विभाग में उमड़ी मरीजों की भीड़

Spread the love

  • गरीब और असहाय परिवारों के लिए बड़ी राहत, अब विशेषज्ञ बाल रोग विशेषज्ञ से मिलेगा सरकारी अस्पताल में इलाज

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में प्राचार्य एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय आर्य द्वारा ओपीडी सेवाएं शुरू किए जाने के बाद बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। डॉ. अजय आर्य के ओपीडी में उपलब्ध रहने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंच रहे हैं।

अभिभावकों का कहना है कि डॉ. अजय आर्य के हल्द्वानी में अपनी सेवाएं देने से क्षेत्र के बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह पहल राहत देने वाली मानी जा रही है, क्योंकि कई परिवार निजी अस्पतालों में बच्चों का इलाज कराने का खर्च वहन नहीं कर पाते।

अभिभावकों ने कहा कि सरकारी अस्पताल में अनुभवी बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी उपलब्ध होने से उन्हें बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

डॉ. अजय आर्य की ओपीडी शुरू होने के साथ ही बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि अभिभावक सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *