
हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में फैसले से पूर्व पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाने के लिए नैनीताल पुलिस पूर्ण अलर्ट मोड पर आ गई है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने शहर के चप्पे–चप्पे पर सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है। भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही सभी संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र को चार जोनों में विभाजित कर प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की है। हर जोन में पुलिस अधिकारी तैनात हैं, जो लगातार सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। क्षेत्र में कड़ी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
नैनीताल पुलिस शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद से भी संपूर्ण क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फैसले के दौरान और उसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और आवश्यकतानुसार बल बढ़ाया जाएगा ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।
एस.पी. सिटी हल्द्वानी
ए.डी.एम. नैनीताल


