
- इससे पूर्व जुलाई मे फुका था ट्यूब्वेल
- अब फिर से जनता को करना पड़ेगा पानी की समस्या का सामना
हल्द्वानी: 3 जुलाई को शहर के लाइन नंबर 17 स्थित ट्यूबवेल की मोटर के फूकने से स्थानीय निवासियों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे इस मोटर के खराब होने के बाद से ही जलापूर्ति बाधित हो गई थी।
जानकारी के अनुसार फिर से शुक्रवार की सुबह पानी आना बंद हो गया पता चला कि पानी खींचने वाला पंप जाम हो गया है जिसकी वजह से, ट्यूबवेल के 54 पाइप निकालने का कार्य चल रहा है, इसके बाद पंप को सही कर दोबारा लगाया जाएगा और पाइपों को वापस डाला जाएगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आर. एस. लोशाली का कहना है कि रविवार तक पानी की आपूर्ति फिर से शुरू होने की संभावना है।

