दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल एयरलिफ्ट

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चायखान के पास उस समय हुआ, जब बेगनिया गांव की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से हल्द्वानी लाया गया। हेलीकॉप्टर एफटीआई हेलीपैड पर उतरा, जहां तहसीलदार कुलदीप पांडेय और सुशीला तिवारी अस्पताल की मेडिकल टीम पहले से मौजूद रही। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कार्रवाई भी की जा रही है।

कुलदीप कुमार
तहसीलदार हल्द्वानी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *