हल्द्वानी में राहगीर से लूट करने वाले अभय और रवि रौतेला गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने भोटियापड़ाव क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर बैठाकर युवक से मारपीट और लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों, अभय सिंह उर्फ उड़ी और रवि रौतेला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, ₹2,000 की नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) निवासी प्रदीप सिंह बोरा ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात युवक उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल फोन और ₹2,000 लूट लिए। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से लूटा गया सामान तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *