पर्स छीनकर फरार हुए तनुज और अभय सिंह गिरफ्तार, बनभूलपुरा पुलिस ने माल समेत दबोचा

Spread the love

हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने की घटना का बनभूलपुरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में छीना गया सामान भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार 23 सितंबर 2026 को ग्राम लूँगड़, थाना खनस्यु निवासी जय सिंह मेहता ने कोतवाली बनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया कि रेलवे स्टेशन के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 2,200 रुपये नकद सहित अन्य सामान रखा हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में तत्काल FIR संख्या 158/2026 दर्ज करते हुए धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव को सौंपी गई।

घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने वोल्गा होटल के पास, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से दो आरोपियों को छीने गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनुज उर्फ रौनक उर्फ नोना पुत्र यशपाल आर्य, निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नंबर 12 राजपुरा, कोतवाली हल्द्वानी, उम्र 19 वर्ष तथा अभय सिंह पुत्र बबलू सिंह, निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नंबर 12 राजपुरा, कोतवाली हल्द्वानी, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को मय माल गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, हेड कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल मोहम्मद अतहर शामिल रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *