MBPG कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, प्रत्याशियों को सख्त चेतावनी—अराजकता हुई तो होगी कार्रवाई

Spread the love

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे अधिक छात्र संख्या वाले एमबीपीजी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कॉलेज में कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पिछले छात्र संघ चुनाव के दौरान हुई अराजकता को देखते हुए इस बार पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

इसी को लेकर विद्यालय प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से बैठक आयोजित कर छात्र संघ चुनाव के सभी प्रत्याशियों के साथ चर्चा की। बैठक में प्रत्याशियों से लिंगदोह कमेटी के नियमों और निर्धारित आचार संहिता का पूरी तरह पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने की अपील की गई।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रत्याशी या समर्थक द्वारा नियम-कानून का उल्लंघन किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि छात्र संघ चुनाव के नाम पर किसी भी तरह की अराजकता, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से संयम बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

जगदीश चंद्र
एसपी क्राइम नैनीताल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *