आर0सी0 बनाने के एवज मे अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

रूद्रपुर। आर०टी०ओ० कार्यालय, रूद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर के प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी को विजिलेंस टीम ने 4,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। उसने आर0सी0 बनाने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसने थाना हल्द्वानी से नीलामी में मोटर साइकिल ली थी, गाडी की आर०सी० कागजातों को ट्रान्सफर करने के लिये आर०टी०ओ० कार्यालय रुद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी द्वारा आर०सी० बनाने के एवज में 4000/- रूपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता है एवं कानूनी कार्यवाही चाहता था।

आर0सी0 बनाने के एवज मे अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जांच किये जाने पर प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये दिनांक 09-01-2024 को ट्रैप टीम द्वारा प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी पुत्र श्री भैरव दत्त जोशी निवासी-फैज-3 डहरिया मुखानी, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 4000/- रूपये (चार हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है । उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा।

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।