नगर निगम का अतिक्रमण अभियान, जुर्माना वसूला

हल्द्वानी। दिनांक 1 दिसंबर 2024 को नगर निगम द्वारा कालाढूंगी चौक से पटेल चौक तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एक ट्रॉली सामान जब्त किया गया और पांच दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। इनमें से चार दुकानदारों पर अतिक्रमण और एक पर गंदगी फैलाने के लिए चालान किया गया। कुल मिलाकर 4000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम में नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, मुख्य सफाई निरीक्षक और अन्य नगर निगम कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य अतिक्रमण और गंदगी पर रोक लगाकर शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाना था।