पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 8 उप निरीक्षकों का तबादला

Spread the love

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जनपद देहरादून में उप निरीक्षक से निरीक्षक स्तर पर पदोन्नत हुए अधिकारियों के स्थानांतरण अन्य जनपदों में किए जाने के क्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आचार संहिता से पूर्व जनहित और थानों में रिक्त पदों की पूर्ति को ध्यान में रखते हुए आठ पदोन्नत अधिकारियों को नवीन नियुक्तियां दी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, निम्न उप निरीक्षकों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है:

  1. उप निरीक्षक संदीप कुमार – थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन से स्थानांतरित होकर एसओजी शाखा देहरादून
  2. उप निरीक्षक मोहन सिंह – थानाध्यक्ष प्रेमनगर से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन
  3. उप निरीक्षक गिरीश नेगी – पुलिस कार्यालय/कैम्प कार्यालय से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष रायपुर
  4. उप निरीक्षक कुन्दन राम – एसओजी शाखा देहरादून से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष प्रेमनगर
  5. वरिष्ठ उप निरीक्षक सतेन्द्र भाटी – विकासनगर से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ उप निरीक्षक कैण्ट
  6. उप निरीक्षक अशोक राठौर – पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ उप निरीक्षक विकासनगर
  7. उप निरीक्षक कुलदीप शाह – कोतवाली पटेलनगर से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ उप निरीक्षक पटेलनगर
  8. उप निरीक्षक विनोद राणा – एसओजी शाखा से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ उप निरीक्षक डोईवाला

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *