हल्द्वानी की भार्गवी रावत ने नेशनल गेम्स में किया शानदार प्रदर्शन, बाईथल स्पर्धा में जीते दो पदक

हल्द्वानी। 38वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड की भार्गवी रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मॉडर्न पेंटाथलन की बाईथल स्पर्धा में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में कांस्य (ब्रॉन्ज) पदक और टीम स्पर्धा में रजत (सिल्वर) पदक जीतकर राज्य और अपने परिवार का नाम रोशन किया।

भार्गवी रावत मूल रूप से हल्द्वानी निवासी हैं और उनके माता-पिता राजकीय इंटर कॉलेज में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। भार्गवी ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से यह सफलता हासिल की, जिससे खेल जगत में उनकी प्रतिभा को पहचान मिली है।

भार्गवी के इस प्रदर्शन से उत्तराखंड के खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उनकी इस जीत पर परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं। स्थानीय प्रशासन और खेल संघों ने भी भार्गवी की इस उपलब्धि को सराहा है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हल्द्वानी की भार्गवी रावत ने नेशनल गेम्स में किया शानदार प्रदर्शन, बाईथल स्पर्धा में जीते दो पदक