इन्द्रानगर में टीन शेड के घर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

Spread the love

हल्द्वानी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे इन्द्रानगर एक मिनार की मस्जिद के पास रेलवे पटरी के निकट स्थित एक टीन शेड के घर में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हजारों रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *