
हल्द्वानी, 5 अगस्त। शहर के मंगल पड़ाव स्थित लक्ष्मी सिनेमा कॉम्प्लेक्स में संचालित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में बुधवार शाम लगभग 6:00 बजे आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।

