हल्द्वानी– हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने जानकारी दी है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की वीरता और पराक्रम को सम्मानित करने के लिए शनिवार सुबह एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं करेंगे।
महापौर बिष्ट ने बताया कि यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य को नमन करने और आम जनता को देशभक्ति की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में भाग लें और भारतीय सेना के साथ एकजुटता प्रकट करें।