
देहरादून। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड में अधिकारियों के दायित्वों में महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार अहमद नदीम को शासकीय कार्यहित में अग्रिम आदेशों तक मीडिया सेंटर हल्द्वानी (नैनीताल) में सम्बद्ध किया गया है।
वहीं, वर्तमान में मीडिया सेंटर हल्द्वानी में सम्बद्ध सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी की सम्बद्धता समाप्त कर उन्हें उनके मूल तैनाती स्थल, सूचना निदेशालय देहरादून (मुख्यालय) में तैनात किया गया है।

आदेश के अनुसार, जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार में तैनात अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रति लाल अब प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
महानिदेशक द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह बदलाव विभागीय कार्यों की सुचारुता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।
