भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने घोषित की नई टीम, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव बनाए गए

Spread the love

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह अहम कदम उठाया है।

नई टीम में स्मृति ईरानी को महासचिव और वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बीएल संतोष संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। नितिन नवीन के भाजपा अध्यक्ष बनने के करीब सात महीने बाद पार्टी की नई टीम का गठन किया गया है।

नई टीम में उत्तर प्रदेश से 6 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा राजस्थान से 3, दिल्ली से 6 और महाराष्ट्र से 4 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं उत्तराखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, बंगाल, केरल और बिहार से भी दो-दो नेताओं को टीम में जगह दी गई है। पार्टी की नई टीम में अलग-अलग राज्यों को प्रतिनिधित्व देकर संगठन को आगामी चुनावों के लिए सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *