स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अजय आर्य ने डॉक्टरों के स्थानांतरण के संबंध में बताया गया कि स्पष्ट निर्देश जारी किए गए है कि जिन चिकित्सकों का तबादला किया गया है, वे तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का संचालन पूरी क्षमता के साथ सुचारू रूप से शुरू करना है। इसी उद्देश्य से चिकित्सकों के स्थानांतरण किए गए हैं, ताकि दोनों मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
स्वास्थ्य निदेशक ने सभी स्थानांतरित चिकित्सकों से निर्देशों का पालन करते हुए बिना किसी अनावश्यक विलंब के अपने नए कार्यस्थल पर जॉइन करने को कहा है।



