हल्द्वानी। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम और प्रशासन ने वर्कशॉप लाइन से लेकर ठंडी सड़क तक संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन तक चले अभियान के दौरान फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए कई ठेलों को जब्त किया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान काटकर जुर्माना भी वसूला गया।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने फुटपाथों और सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए संबंधित लोगों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगर निगम और प्रशासन ने कहा कि शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने नागरिकों और व्यापारियों से सार्वजनिक स्थानों एवं फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की अपील करते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सिटी मजिस्ट्रेट
