हल्द्वानी, लाइन नंबर 17: पानी की समस्या से जनता परेशान, मोटर खराब होने से 4-5 दिन तक आपूर्ति बाधित

Spread the love

हल्द्वानी: हल्द्वानी के लाइन नंबर 17 क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप होने से स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि आज बुधवार के दिन क्षेत्र में लगी 17 नंबर की (मोटर/पंप) खराब हो गई है, जिसके चलते पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।

इस संबंध में स्थानीय जेई भुवन भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि खराब मोटर को सही होने में लगभग 4 से 5 दिन का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि मोटर की मरम्मत पूरी होने के बाद ही क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो पाएगी।

इस बीच क्षेत्रवासियों को पेयजल के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराने और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *