
हल्द्वानी: नशा मुक्ति अभियान के तहत मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, अवैध नशे की दवाइयां बरामदमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र रिद्धिमा अग्रवाल के आदेश पर नशा मुक्ति अभियान के तहत हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई की गई। इंदिरानगर छोटी रोड स्थित केजीएन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान टीम को अवैध नशे की दवाइयां बरामद हुईं।


टीम ने मौके पर ही मेडिकल स्टोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बख्शी नहीं जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए सहयोग करें।


