हल्द्वानी: लाइन नंबर एक में नगर निगम–प्रशासन का संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान, चालान व सामान जब्ती

हल्द्वानी: हल्द्वानी के लाइन नंबर एक क्षेत्र में नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई लोगों के चालान काटे गए, जबकि कई का अवैध रूप से रखा गया सामान जब्त किया गया।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसपी सिटी मनोज कतियाल, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम राहुल शाह, नगर निगम टीम, कोतवाली बनभूलपुरा निरीक्षक दिनेश फर्तयाल, कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम तथा एलआईयू उपनिरीक्षक आसिफ भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में अभियान को पूरी सख्ती और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था बाधित करने और आमजन को असुविधा पहुंचाने वाले अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर को व्यवस्थित और सुचारु बनाया जा सके।

परितोष वर्मा
नगर आयुक्त
मनोज कतियाल
एसपी सिटी