हल्द्वानी में केंद्रीय प्रसंस्करण प्रकोष्ठ का उद्घाटन, ऋण निस्तारण प्रक्रिया होगी तेज

हल्द्वानी। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, हल्द्वानी के अधीन कार्यरत केंद्रीय प्रसंस्करण प्रकोष्ठ (Central Processing Cell) का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि बैंक अध्यक्ष हरिहर पटनायक द्वारा किया गया। उन्होंने उद्घाटन अवसर पर कहा कि यह प्रकोष्ठ शाखाओं से प्राप्त ऋण प्रस्तावों के बेहतर प्रबंधन एवं त्वरित निस्तारण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इसके अंतर्गत हल्द्वानी एवं आसपास की 19 शाखाओं से प्राप्त ऋण प्रस्तावों का गहन परीक्षण कर उनके गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

इस अवसर पर महाप्रबंधक राजीव प्रकाश ने बैंक की वर्तमान प्रगति एवं भावी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह पहल ग्राहकों को शीघ्र सेवा उपलब्ध कराने और शाखाओं का कार्यभार कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हल्द्वानी में केंद्रीय प्रसंस्करण प्रकोष्ठ का उद्घाटन, ऋण निस्तारण प्रक्रिया होगी तेज

क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार ने अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि हल्द्वानी रीजन अपने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ प्राप्त करेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर ₹_______ राशि के ऋण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे क्षेत्रीय व्यापारिक गतिविधियों को बल मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रकोष्ठ प्रमुख संदीप कुकरेती, चिराग जैन, मीरा शर्मा, सोनिया शर्मा, कमलेश पांगती, तथा क्षेत्रीय कार्यालय से गिरधर रावत, दीपक पांडे, बी. डी. नैनवाल सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हल्द्वानी में केंद्रीय प्रसंस्करण प्रकोष्ठ का उद्घाटन, ऋण निस्तारण प्रक्रिया होगी तेज