ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में स्थिति सामान्य, छात्राओं ने भी अभिभावकों से की स्कूल भेजने की अपील

Spread the love

हल्द्वानी। ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार सुबह एक छात्रा की तबीयत अचानक खराब होने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है और स्कूल में पढ़ाई सुचारु रूप से चल रही है।

प्रभारी प्रधानाचार्य निर्मला शर्मा ने बताया कि विद्यालय में करीब 800 छात्राएं अध्ययनरत हैं। मंगलवार को लगभग 300 छात्राएं विद्यालय में उपस्थित रहीं, जबकि सामान्य दिनों में छात्राओं की उपस्थिति 600 से 750 के बीच रहती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति भी पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

वहीं, विद्यालय की कई छात्राओं ने भी बताया कि स्कूल में माहौल पूरी तरह सामान्य है। शिक्षकों का व्यवहार भी छात्राओं के प्रति अच्छा है और विद्यालय में किसी तरह की डर या भय की स्थिति नहीं है। छात्राओं ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे सामान्य दिनों की तरह अपने बच्चों को स्कूल भेजें, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित न हो।

विद्यालय प्रबंधन और छात्राओं की अपील के बाद अब स्कूल में स्थिति सामान्य बनाए रखने और छात्राओं की पढ़ाई नियमित रूप से जारी रखने पर जोर दिया जा रहा है।

प्रभारी प्रधानाचार्य निर्मला शर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *