SDM नवाज़िश ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान

हल्द्वानी: डीएम के निर्देशानुसार SDM नवाज़िश खलिक द्वारा सड़क चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत नगर निगम, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मंगल पड़ाव से लेकर तिकोनिया, ठंडी सड़क और वर्कशॉप लाइन तक सघन प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

इस अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने अवैध पार्किंग के मामलों में कुल 54 वाहनों के चालान किए। वहीं नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी 5 दोपहिया वाहनों को जब्त किया।

इसके अतिरिक्त, नगर निगम ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखे गए 5 दुकानों के स्टैंडीज़ और अन्य सामान को भी जब्त किया। यह कार्रवाई सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जरी रहेंगे और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

SDM नवाज़िश ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान