
- पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
- कानून का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
- तेज गति, हूटर लगाकर रौब झाड़ना और पुलिस से बत्तमीजी करना गंभीर अपराध है।
- आम जनता से अपील है कि पुलिस का सहयोग करें और शांति बनाए रखें।
कालाढूंगी: कालाढूंगी क्षेत्र में पुलिस ने सख़्ती दिखाते हुए तीन लग्ज़री गाड़ियां—स्कॉर्पियो, थार और एक अन्य वाहन—को सीज़ कर लिया। घटना दिनांक 13 सितंबर 2025 की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि वाहन संख्या UP32PY9611 (स्कार्पियो), UP32PU5011 (थार) और UP32NX0777 में सवार कुछ युवक मंगोली क्षेत्र में पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस ने तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया और दो वाहन रोक लिए, जबकि थार तेज़ रफ़्तार से भाग निकली। बैलपड़ाव पुलिस ने पीछा कर उसे भी रोक लिया। पूछताछ में सामने आया कि युवक गाड़ियों में हूटर लगाकर तेज़ गति से दौड़ रहे थे। रोकने पर 10 युवक वाहन से उतरे और पुलिस से बदतमीजी करने लगे। इसके बाद सभी युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तीनों वाहन पकड़ लिए।
तीनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज़ कर थाने में खड़ा किया गया। साथ ही पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर संबंधित व्यक्तियों से जुर्माना वसूला गया और उनसे माफ़ीनामा लिया गया।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन, तेज़ रफ़्तार से वाहन चलाना, हूटर लगाकर रौब झाड़ना और पुलिस से बदतमीजी करना गंभीर अपराध है और किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि पुलिस का सहयोग करें और शांति बनाए रखें।


