
हल्द्वानी। शहर के PSP अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। महिला के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।
जानकारी के अनुसार, महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजन समाजवादी पार्टी के नेता कुलदीप भुल्लर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। इस दौरान परिजनों और अस्पताल प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प भी हुई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत होने के बाद अस्पताल स्टाफ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धक्के देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने में भी बाधा डालने का आरोप लगाया है। इन आरोपों को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
हंगामे की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं, परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

गौरतलब है कि PSP अस्पताल पहले भी विवादों को लेकर चर्चा में रहा है। फिलहाल इस मामले में परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच और अस्पताल प्रशासन का पक्ष सामने आना महत्वपूर्ण है। सपा प्रदेश अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी है मौजूद।

