ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: हेरोइन के साथ शातिर तस्कर मलकीत सिंह गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी/किच्छा। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कुमाऊं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में परिक्षेत्रीय एसओटीएफ कुमाऊं और ऊधमसिंहनगर की किच्छा कोतवाली की लालपुर चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2026 की देर शाम गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी मलकीत सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, थाना किच्छा, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 91.16 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में मुकदमा अपराध संख्या 248/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ कोतवाली किच्छा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21 और 29 के तहत दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 146/2026 और 183/2026 पहले से लंबित हैं। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क, सप्लायर और खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

यह कार्रवाई परिक्षेत्रीय एसओटीएफ कुमाऊं टीम, चौकी लालपुर प्रभारी उपनिरीक्षक बसंत प्रसाद और कांस्टेबल त्रिलोक सिंह सहित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई। कुमाऊं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के तहत ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *