देहरादून: डोईवाला निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली डोईवाला में दायर प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के एक युवक को नाबालिग लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोप लगाया कि आमीर पुत्र साजिद अली, निवासी केस्तवाड़ा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को देहरादून घूमने के बहाने अपने साथ ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की।
इस शिकायत के आधार पर थाना डोईवाला में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सूचना तंत्र और मुखबिरों की मदद से आरोपी का पता लगाया और 30 जून 2025 को सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी आमीर (21 वर्ष) को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक भावना, कांस्टेबल लाखन सिंह और कांस्टेबल सत्यवीर सिंह शामिल थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।