हल्द्वानी नगर निगम चुनाव: भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं संग बनाई रणनीति

Spread the love

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने काठगोदाम, हल्द्वानी, मुखानी और बिठौरिया मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी 20 दिनों की चुनावी रणनीति तय की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मेहनत के बदले हल्द्वानी शहर के सुनहरे पांच वर्ष देने का वादा किया।

बैठक में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने गजराज सिंह बिष्ट के संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को बिष्ट पूर्ण करेंगे। रौतेला ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हल्द्वानी नगर निगम को 2200 करोड़ रुपये की सौगात की चर्चा की और भाजपा के मेयर को चुने जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, नवीन भट्ट, कमल नयन जोशी, प्रताप बोरा, धीरज पांडे, विनोद मेहरा, सुरेंद्र मोहन नेगी, योगेश तिवारी, दीपक सनवाल, प्रमोद बोरा, मदन रावत, मनोज भट्ट, विनोद तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गजराज सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करने का आग्रह किया, ताकि हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *