
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 7वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 739 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
7वें राउंड के अनुसार:
- आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) — 739 वोट
- मेहुल शाह (NSUI) — 566 वोट
- धीरज बिष्ट (ABVP) — 413 वोट
आर्यन बेलवाल मेहुल शाह से 173 वोट आगे चल रहे हैं। मतगणना के अगले राउंड में मुकाबले की स्थिति और स्पष्ट होगी।
