
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 8वें राउंड की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। 8वें राउंड में आर्यन बेलवाल 195 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मतगणना के साथ अध्यक्ष पद के मुकाबले की तस्वीर लगातार स्पष्ट होती जा रही है। आगामी राउंड के परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हैं।
- आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) -830
- धीरज बिष्ट (ABVP)- 476
- मेहुल साह (एनएसयूआई)-635
