
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 9वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 924 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
9वें राउंड के अनुसार:
- आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) — 924 वोट
- मेहुल शाह (NSUI) — 718 वोट
- धीरज बिष्ट (ABVP) — 529 वोट
आर्यन बेलवाल मेहुल शाह से 206 वोट आगे चल रहे हैं। मतगणना के आगामी राउंड में अध्यक्ष पद के मुकाबले की स्थिति और स्पष्ट होगी।
