
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 6वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 648 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
6वें राउंड के अनुसार:
- आर्यन बेलवाल (निर्दलीय) — 648 वोट
- मेहुल शाह (NSUI) — 490 वोट
- धीरज बिष्ट (ABVP) — 407 वोट
आर्यन बेलवाल मेहुल शाह से 158 वोट आगे हैं। वहीं ABVP के धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। मतगणना के आगामी राउंड में मुकाबले की स्थिति और स्पष्ट होगी।
